फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Four km long jam near Amsaur

आमसौड़ के पास लगा चार किमी लंबा जाम

Sat, 05 Feb 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Four km long jam near Amsaur
कोटद्वार-दुगड्डा के बीच हाईवे पर लगा वाहनों का जाम। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे के बीच आमसौड़ में सड़क के धंसाव और पहाड़ी से आया मलबा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। शनिवार को वसंत पंचमी के अवसर पर शादियों और वीकेंड पर लैंसडौन जाने वाले पर्यटकों के दबाव के कारण सुबह से शाम तक कोटद्वार दुगड्डा के बीच हाईवे पर जाम लगा रहा। मलबे में फिसलन होने के कारण एनएच कर्मियों ने एक-एक कर वाहनों को यहां से निकाला, जिसके कारण करीब चार किमी. तक वाहनों की लाइन लगी रही। ऐसे में लोग घंटों अपने वाहनों में ही फंसे रहे।
विज्ञापन

कोटद्वार-दुगड्डा के बीच आमसौड़ में हाईवे क्षतिग्रस्त होने और पहाड़ी से मलबा आने से बरसात के कारण यहां कीचड़ हो गई है। मलबे में फिसलन के कारण यहां पर वनवे सिस्टम लागू किया गया है, जिसके कारण शनिवार को कोटद्वार और दुगड्डा दोनों ओर चार किमी लंबा जाम लग गया। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया। प्रत्यक्षदर्शी अजय कुमार, यतेंद्र कुमार, पदमेश बुड़ाकोटी, धनपाल सिंह, शशिभूषण अमोली ने कहा कि उन्हें चार घंटे जाम में फंसना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के कारण आमसौड़ के पास आठवें किमी. पर फिसलन बनी हुई है। वाहनों को सावधानी से एक-एक कर कच्चे हिस्से से पार कराया जा रहा है। पुश्ता निर्माण होने के बाद समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। - अरविंद जोशी, अपर सहायक अभियंता एनएच खंड धुमाकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed