{"_id":"6192624263caca07972a490a","slug":"four-entrepreneurs-honored-under-skill-development-scheme-kotdwar-news-drn3961216104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास योजना के तहत चार उद्यमी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास योजना के तहत चार उद्यमी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू सॉफ्ट संस्था की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त चार उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कौशल विकास योजना के तहत 20 लाभार्थियों को चेक बांटे गए।
नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि किसी कार्य में निपुणता हासिल कर स्वरोजगार के माध्यम से युवा अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं। स्वरोजगार के जरिए पहाड़ों से हो रहे पलायन पर भी रोक लग सकती है। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. हरक सिंह रावत ने उद्यमी धर्मपाल सिंह, रजनी रावत, जेके वर्मा, सुमित्रा रावत को सम्मानित किया। साथ ही 20 लाभार्थियों को कौशल विकास योजना के तहत चेक वितरित किए। इस मौके पर भाजपा नेता मुन्नालाल मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण भट्ट, राकेश मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि सिंह, पार्षद लीला कर्णवाल, पूर्व प्रधानाचार्य हरिराज सिंह चौहान, रामकुमार अग्रवाल, पूनम थपलियाल, मानेश्वरी बिष्ट, शोभा भंडारी बहुगुणा, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, पूनम खंतवाल, सीपी नैथानी, धर्मवीर गुसाईं आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मपाल सिंह ने किया।