फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Former Prime Minister Vajpayee was remembered on his birth anniversary.

Kotdwar News: जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को किया याद

Thu, 25 Dec 2025 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 25 Dec 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Vajpayee was remembered on his birth anniversary.
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा, जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान का लिया संकल्प
विज्ञापन

कोटद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर भाजपाइयों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

जिला कार्यालय पर हुई गोष्ठी में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष थे, जिन्होंने विरोध की राजनीति में भी संवाद, मर्यादा और शालीनता को सर्वोपरि रखा। पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने कहा कि उनका महान व्यक्तित्व और कवि हृदय उन्हें सर्वप्रिय बनाता है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि वाजपेयी का व्यक्तित्व और कृतित्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक दिलीप रावत, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, नगर अध्यक्ष विकास दीप मित्तल, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, विजयानंद पोखरियाल, जिला मंत्री मनीष आर्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed