{"_id":"6a7b03df4f78e7ad36009f9f","slug":"former-minister-expresses-concern-over-dilapidated-school-buildings-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125700-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: छात्र-छात्राओं में बढ़ती नशा प्रवृत्ति को रोका जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: छात्र-छात्राओं में बढ़ती नशा प्रवृत्ति को रोका जाए
Tue, 11 Aug 2026 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 11 Aug 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। डू समथिंग सोसाइटी ने राज्य में छात्र-छात्राओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर चिंता जताते हुए इसकी रोकथाम के लिए सार्थक कदम उठाने की अपील की गई है।
संस्था के अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी ने शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उत्तराखंड को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से पूर्व में भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री उत्तराखंड, उच्च शिक्षा मंत्री और शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को पत्र भेजकर नशे की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए सुझाव दिए गए थे। अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताएं, जागरूकता कार्यक्रम और शपथ कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग से विद्यालय स्तर पर नशामुक्ति को लेकर नियमित जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने और विद्यार्थियों में संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। संवाद