फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Former minister expresses concern over dilapidated school buildings.

Kotdwar News: पूर्व मंत्री ने जर्जर स्कूल भवनों पर जताई चिंता

Tue, 11 Aug 2026 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 11 Aug 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Former minister expresses concern over dilapidated school buildings.
कोटद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सोमवार को कोटड़ीढांग के प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। जर्जर भवन, खराब शौचालय और परिसर में घनी झाड़ियां मिलीं। इन तीनों विद्यालयों में करीब 350 से 400 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। विद्यालय वन क्षेत्र से सटे हैं, जिससे गुलदार का खतरा बना रहता है। नेगी ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और शिक्षा सचिव को पत्र भेजा। उन्होंने भवन मरम्मत और मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने की मांग की। पूर्व मंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी से भी फोन पर बात की। उन्होंने नगर आयुक्त से विद्यालयों और आसपास की झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने को कहा। नेगी ने बच्चों की सुरक्षा के लिए वन्यजीवों की नियमित निगरानी और क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन


फोटो
पेंटिंग प्रतियोगिता में सोनम ने पाया प्रथम स्थान
कोटद्वार। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा प्रेरित पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से प्रेरित आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी प्रथम सेमेस्टर के दिव्यांशु नेगी ने द्वितीय और इसी कक्षा की अनामिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय प्रशासन ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, रचनात्मकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed