फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Former Chief Minister roared on BJP government in Congress's public meeting

कांग्रेस की जनसभा में भाजपा सरकार पर गरजे पूर्व मुख्यमंत्री

Tue, 04 Jan 2022 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister roared on BJP government in Congress's public meeting
चौबट्टाखाल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
चौबट्टाखाल में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर जमकर हमला बोला। कहा कि राज्य की धामी सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। पूर्व सीएम ने दल बदलुओं को उज्याडु बैल की संज्ञा दी। कहा कि कई लोग मुख्यमंत्री बनने के ख्वाब से पार्टी बदल रहे हैं, लेकिन अब उनकी दुकान बंद होने वाली है।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज चौबट्टाखाल के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने केंद्र और राज्य सरकारों को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि 3 साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने उज्याडु बैलों का साथ होने के बावजूद 32 हजार युवाओं को रोजगार दिया। भाजपा सरकार 32 सौ बेरोजगारों को भी रोजगार नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही 28 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में 18 पेंशन योजनाएं लागू की गई थी, जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया। प्रदेश में 2 माह बाद कांग्रेस की सरकार आते ही सभी पेंशन योजनाएं शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व चौबट्टाखाल पहुंचने पर हैलीपेड देवराजखाल से चौबट्टाखाल तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जनसभा को पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत और एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी, पूर्व प्रमुख एकेश्वर जसपाल रावत, प्रदेश सचिव कविन्द्र इष्टवाल, कांग्रेस पौड़ी जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर, पूर्व प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र रावत, डीसीबी निदेशक नरेंद्र नेगी, कीरत सिंह, अरुणोदय बिष्ट आदि मौजूद थे। संचालन पूनम कैंतुरा एवं पंकज पोखरियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कोटा सीमा सजवाण और एबीवीपी के छात्र नेता पवन पांथरी सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed