फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Forests of Laldhang and Kotri range burning for two days

दो दिन से जल रहे लालढांग और कोटड़ी रेंज के जंगल

Thu, 28 Apr 2022 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Forests of Laldhang and Kotri range burning for two days
लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार के लालढांग रेंज में लगी आग को बुझाते वनकर्मी। - फोटो : KOTDWAR
लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग और कोटड़ी रेंज के जंगल पिछले दो दिनों से सुलग रहे हैं, जिससे क्षेत्र की पहाड़ियों से धुएं के गुबार निकल रहे हैं। वन विभाग की टीम की ओर से लगातार आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जंगल सुलगने से पारा 39 डिग्री के पार तक पहुंच गया है। क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है।
विज्ञापन

डीएफओ अमरेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को कोटड़ी रेंज के कंपार्टमेंट संख्या 12 कोल्हूचौड़ में अचानक आग लग गई। सूचना पर वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग के कारण आसपास की पहाड़ियों पर धुआं फैला हुआ है। धुएं के कारण पहाड़ियां धुंधली नजर आ रही हैं। नजदीक के जंगल में आग लगने से क्षेत्र का तापमान भी 39 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी अधिक होने के कारण दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कोटड़ी रेंज के जंगल में आग लगने की सूचना के बाद वहां के कर्मी भी मुस्तैद हो गए हैं। रेंजर किशोर नौटियाल ने बताया कि उत्तरी कोटड़ी से सटे दौलपुर (झवाणा) में वन कर्मी डेरा डाले हुए हैं। वहीं भाबर में सिगड्डी से सटे लालढांग क्षेत्र के जंगल भी धू-धूकर जल रहे हैं। दिन में जहां धुएं के गुबार आबादी तक पहुंच रहे हैं, वहीं रात के समय जलते हुए जंगल स्पष्ट नजर आ रहे हैं। सिगड्डी निवासी दान सिंह अधिकारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, पार्षद जगदीश मेहरा, पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह मेहरा का कहना है कि जंगलों में भीषण आग लगी हुई है, जिसके सामने वन विभाग के प्रयास बौने साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed