फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Forest personnel accuse five people of assault

वन कर्मियों ने पांच लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

Sun, 06 Dec 2020 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Forest personnel accuse five people of assault
लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में तैनात वन दरोगा याकूब अली ने पांच लोगों पर राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, लोक सेवकों के साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने, राजकीय संपत्ति और अभिरक्षा में ली गई संपत्ति को लूटने का प्रयास करने का आरोप लगातेे हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस अभी तहरीर नहीं मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन

वन दरोगा याकूब अली ने बताया कि उन्होंने मामले में पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि वन क्षेत्राधिकारी के आदेश पर वे अधीनस्थों के साथ वन विकास निगम कर्मचारियों द्वारा अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर टाली को रेंज कार्यालय लाने के लिए मालन नदी गए थे। रात को करीब 11.15 बजे वे ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए रेंज कार्यालय ला रहे थे। इस दौरान रास्ते में मालन पुल में पांच लोग वहां पहुंचे। वे वाहन को रोककर गाली गलौच करते हुए गाड़ी के आगे लेट गए। साथ ही उन्होंने अभिरक्षा में लिए गए ट्रैक्टर ट्राली को लूटने का प्रयास किया, लेकिन वन दरोगा कुलदीप कुमार और उनके सहायक ट्रैक्टर ट्राली को भगाकर रेंज कार्यालय ले आए। तहरीर में उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभी मामले में लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed