{"_id":"6953d479580191a8a308cd5c","slug":"forest-guard-kanhaiya-of-nanda-devi-national-park-gets-gold-medal-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-120786-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वनारक्षी कन्हैया को मिला स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वनारक्षी कन्हैया को मिला स्वर्ण पदक
Tue, 30 Dec 2025 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 30 Dec 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
कालागढ़ के कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र सभागार में दीक्षांत समारोह में बोलते वन विभाग के अ
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़/कोटद्वार। काॅर्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र पर वन आरक्षियों की दीक्षांत परेड का आयोजन हुआ। काॅर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. साकेत बडोला ने वन आरक्षियों को सेवाकाल में दायित्व निभाने की शपथ दिलाई और प्रशिक्षण का लाभ सेवाकाल में उठाने का आह्वान किया। कॉर्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में वन आरक्षी प्रशिक्षण परीक्षा में जोशीमठ के नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कन्हैया स्वर्ण, काॅर्बेट टाइगर रिजर्व के सुधीर सिंह कुंवर रजत व ललित मोहन चंद्र कांस्य पदक से नवाजे गए।
मंगलवार को कालागढ़ के काॅर्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड के विभिन्न प्रभागों के 36 वन आरक्षियों की दीक्षांत परेड हुई। निदेशक डाॅ. साकेत बडोला, उप निदेशक राहुल मिश्रा, कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ तरुण एस ने ट्राॅफी व प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कॉर्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में वन आरक्षी प्रशिक्षण परीक्षा में जोशीमठ के नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के कन्हैया स्वर्ण, काॅर्बेट टाइगर रिजर्व के सुधीर सिंह कुंवर रजत व ललित मोहन चंद्र कांस्य पदक से नवाजे गए।वन क्षेत्राधिकारी इंद्र सिंह बिष्ट ने रिपोर्ट व निदेशक अमित ग्वासीकोटि ने परीक्षाफल प्रस्तुत किया। मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अनामिका बुक्करवाल समेत वन क्षेत्राधिकारी, कॉर्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र के संकाय सदस्य आदि अधिकारी उपस्थित रहे।