फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Forest fires reached the block headquarters Dugdda

जंगल की आग दुगड्डा ब्लॉक मुख्यालय पहुंची

Sun, 17 Apr 2016 08:53 PM IST
अमर उजाला/दुगड्डा।
अमर उजाला/दुगड्डा। Updated Sun, 17 Apr 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन

द़ुगड्डा ब्लॉक मुख्यालय के पास जंगल में शनिवार की रात लगी आग रविवार को ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंच गई। वनकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।  लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज का अधिकांश हिस्सा आबादी से सटा हुआ है। जंगल किनारे बना दुगड्डा ब्लाक मुख्यालय के पास के जंगल में शनिवार रात को ही आग लग गई थी।

विज्ञापन


रविवार सुबह उस समय वन विभाग में हड़कंप मच गया जब धधकती आग ब्लाक मुख्यालय तक पहुंच गई। मुख्यालय से सटी लैंटाना की झाड़ियां धू-धू कर जलने लगी। वन कर्मियों ने आनन-फानन में आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। शाम तक किसी प्रकार आग पर काबू पाया जा सका। ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल ने वन विभाग पर वनों की आग पर काबू नहीं पाने का आरोप लगाया। कहा कि शनिवार रात को ही आग पर काबू पा लिया जाता तो रविवार को आग यहां तक नहीं पहुंच पाती। कहा कि इसके लिए वन अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed