फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Forest department seized a tractor-trolley doing illegal mining in Sukro river

Kotdwar News: सुखरो नदी में अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन विभाग ने किया सीज

Thu, 17 Aug 2023 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Forest department seized a tractor-trolley doing illegal mining in Sukro river
कोटद्वार। कोटद्वार रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र सुखरो नदी में अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन कर्मियों ने पकड़कर सीज कर दिया है। कोटद्वार रेंज अधिकारी अजय कुमार ध्यानी ने बताया कि बुधवार रात को सुखरो नदी के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन होने की सूचना मिली थी। सूचना पर वे वन कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन में लगी थी। टीम को देखकर खनन में लगे श्रमिक भागने लगे। वन कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेर दिया। मौका देखते ही चालक भाग गया। वन कर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया और उसे कोटद्वार रेंज कार्यालय में लाकर सीज कर दिया। रेंज अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

- फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed