फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Foreign devotees sang hymns of Hanuman Ram

विदेशी भक्तों ने गाए राम-हनुमान के भजन

Thu, 14 Apr 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 14 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Foreign devotees sang hymns of Hanuman Ram
भजन गाते विदेशी मेहमान - फोटो : Amar Ujala

संगम नगरी में बैशाखी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद स्वामी ने किया। मेले में विदेशी भक्तों ने पाश्चात्य वाद्य यंत्रों पर भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी।

विज्ञापन

वहीं, गढ़ गायक नरेंद्र सिंह नेगी व अनिल बिष्ट के गीतों और घनानंद के चुटकुलों ने सबको झुमाया।

नगर पंचायत की ओर से आयोजित बैसाखी महोत्सव में क्षेत्रवासियों को स्वच्छता संकल्प दिलाते हुए चिंदानंद मुनि ने कहा कि उत्तराखंड से ही गंगा की पहचान है। इसलिए इसकी स्वच्छता यहां के निवासियों को बनाए रखनी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परमार्थ निकेतन की ओर से क्षेत्र के 100 विद्यालयों में सोलर पेयजल योजना दी जाएंगी। इस मौके पर उनके साथ 14 देशों से आए विदेशी मेहमानों ने भगवान राम और हनुमान के भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने नवरात्रों पर देवी स्तुति, हिमवंत देश होला त्रिजुगीनारेण, जै जै गंगे आदि भक्तिपूर्ण गानों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। गढ़वाली हास्य कलाकार घनानंद ने लोगों को चुटकुलों से खूब गु़दगुदाया। अनिल बिष्ट ने भी गीतों से लोगों को झुमाया।


कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार, विकास ध्यानी, विद्यार्थी पालीवाल, अनुसूया मिश्रा, कृष्णा, श्याम लाल पंचपुरी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed