फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   For the first time, the matter of Kandi Motor Road arose

हली बार संसद में उठा कंडी मार्ग का मामला, लोगों ने जतलई खुशी

Fri, 29 Nov 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
For the first time, the matter of Kandi Motor Road arose
कंडी रोड का पहला हिस्सा लालढांग मार्ग पर स्थित चिलरखाल फारेस्ट चेक पोस्ट। - फोटो : KOTDWAR
कड़े वन कानूनों में फंसी लालढांग-चिल्लरखाल-कालागढ़-रामनगर मार्ग (कंडी मार्ग) निर्माण का मामला पहली बार संसद में गूंजा। शुक्रवार को यह मामला संसद में गूंजने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई। लोगों ने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का आभार जताया। कहा कि बिना केंद्र के सहयोग से इस सड़क का निर्माण संभव नहीं है।
विज्ञापन

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कंडी मार्ग के इतिहास और भूगोल की महत्ता बताते हुए इसके निर्माण की नितांत जरूरत बताते हुए शून्य काल में यह मामला लोकसभा में उठाया। लोकसभा में मामला उठने से कोटद्वार से लेकर कालागढ़ और कुमाऊं मंडल तक के लोगों ने खुशी जताई है। कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से कंडी मार्ग के महत्वपूर्ण प्रथम भाग लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया, लेकिन एनटीसीए और राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सहमति न होने से मामला फंस गया। जिससे क्षेत्र में निराशा का माहौल है। कोटद्वार निवासी राजगौरव नौटियाल, सुभाष रावत, रमेश गुप्ता, जगदंबा प्रसाद उनियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, उमेश त्रिपाठी का कहना है कि वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की ओर से इस मार्ग के निर्माण के लिए अच्छे प्रयास किए गए हैं, लेकिन एनटीसीए और राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की अनुमति न होने से सड़क का निर्माण फंस गया है। कहा कि इस सड़क के बनने से राज्य की दोनों कमिश्नरी आपस में जुड़ेंगी और लोगों को सुगम आवाजाही का लाभ मिलेगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि गढ़वाल सांसद के प्रयास अवश्य ही रंग लाएंगे। इससे लालढांग-चिल्लरखाल-कोटद्वार-पाखरों-कालागढ़ -रामनगर कंडी मार्ग के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। राज्य बनने के 19 साल में पहली बार यह मामला संसद में गूंजा। पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने भी कंडी मार्ग का मामला संसद में उठने को अच्छा संकेत बताया। नागरिक मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी, पार्षद गायत्री भट्ट, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, पूर्व सभासद हरीश खर्कवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने गढ़वाल सांसद का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed