{"_id":"58249e244f1c1b6729b39ed0","slug":"following-the-first-pauri-district-quiz-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपदीय क्विज स्पर्धा में पौड़ी ब्लाक अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपदीय क्विज स्पर्धा में पौड़ी ब्लाक अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Thu, 10 Nov 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11वीं जनपदीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को आयोजित की गई, जिसमें जिले के 15 में से 10 प्रखंड ही प्रतिभाग कर पाए। मुख्य परीक्षा में पौड़ी ब्लाक का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन
मैसमोर इंटर कालेज में मुख्य अतिथि सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी के फादर जार्ज ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इस तरह की प्रतिस्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में विकासखंड पौड़ी, कोट, पाबौ, रिखणीखाल, वीरोंखाल, दुगड्डा, यमकेश्वर, एकेश्वर, कल्जीखाल व जयहरीखाल के प्रतिभागी शामिल हुए, जबकि प्रतिस्पर्धा से खिर्सू, पोखड़ा, नैनीडांडा, थलीसैंण व द्वारीखाल नदारद रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के तहत स्क्रीनिंग परीक्षा में दस में से छह प्रखंड मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किए गए। इनमें राउमावि बमणगांव रिखणीखाल, इंटर कालेज पौखाल दुगड्डा, जनता इंटर कालेज डांगीधार कल्जीखाल, इंटर कालेज नीलकंठ यमकेश्वर, राइंका रीठाखाल एकेश्वर व रादेसविमं इंटर कालेज तिमली पौड़ी शामिल हैं। छह राउंड की मुख्य परीक्षा में पौड़ी ब्लाक ने बाजी मारी, जिसे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीईओ मदन सिंह रावत, डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह नेगी, वीसी बहुगुणा, चित्रकार बी. मोहन नेगी, एसपी कैशिव, जिला समन्वयक चंद्रमोहन असवाल, ब्लाक समन्वयक अविनाश जॉन, अनूप रावत, बलवंत सिंह नेगी, जयदीप रावत, महेंद्र रौथाण, वीपी डोभाल व विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद थे।