{"_id":"692c340c3d1d354fe0015796","slug":"flag-march-taken-out-to-prevent-human-wildlife-conflict-and-for-protection-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-120140-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने और सुरक्षा के लिए निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने और सुरक्षा के लिए निकाला फ्लैग मार्च
Sun, 30 Nov 2025 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 30 Nov 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
कालागढ़/कोटद्वार। यूपी व उत्तराखंड के वन विभाग ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए राज्य की सीमा पर फ्लैग मार्च किया।
कार्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला, अमानगढ़, झिरना, फांटो व कालागढ़ रेंज के सीमावर्ती क्षेत्रों में पक्षियों, वन्यजीवों, वनों की सुरक्षा के आह्वान के साथ फ्लैग मार्च कर जनता को जागरूक किया। ग्रामीणों व गुजर डेरों में जाकर सहयोग की अपील की। वन विभाग के अधिकारी व टीमें कल्लूवाला, मीरापुर, मालौनी, धारा, पतरामपुर, झुल्लूमोड़, पत्थर कुआं के अलावा ढेला, अमानगढ़ रेंज के गुर्जर झालों, डेरों में पहुंचीं। मेटल डिटेक्टर व विभागीय खोजी कुत्तों के साथ सघन जांच की गई।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व कार्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदरपाल व बिजनौर के एसडीओ अंशुमान मित्तल ने किया। अभियान में कार्बेट टाइगर रिजर्व व अमानगढ़ के संदीप गिरि, वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रुवाली, नवीन पपने, वन दारोगा महेश जोशी, फखर रजा, एसओजी के सुदेश सैनी, मुजम्मिल, फूल सिंह, दीपक आदि शामिल रहे।