{"_id":"60f5afac8ebc3e6d2e52b1f8","slug":"five-members-of-a-family-injured-in-car-accident-kotdwar-news-drn3849643135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना में एक परिवार के पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना में एक परिवार के पांच लोग घायल
विज्ञापन
काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर कल्याणपुर के पास धुंध के कारण एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रामनगर के लिए रेफर कर दिया।
धुमाकोट थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि सोमवार को शाम चार बजे कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग दिल्ली से अपने गांव देवलधर जा रहे थे। धुमाकोट से पांच किमी. आगे कल्याणपुर के पास मार्ग में घनी धुंध होने के कारण कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को सड़क पर लाए। उन्होंने बताया कि कार दुर्घटना में अजयपाल (48) पुत्र होशियार सिंह, विद्या देवी (65) पत्नी होशियार सिंह, अनीता देवी (45) पत्नी अजयपाल, अंकित (20) पुत्र अजयपाल, अदिति (18) पुत्री अजयपाल निवासी ग्राम देवलधर पौड़ी गढ़वाल कार दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें 108 सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. कमल चौहान ने बताया कि घायल अजयपाल और विद्या देवी की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें रामनगर हायर सेंटर रेफर किया गया है। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।