फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Five lakhs cheated in the name of getting a job in Dubai

दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर सहपाठी ने युवती से ठगे पांच लाख रुपये

Sat, 14 May 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Five lakhs cheated in the name of getting a job in Dubai
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से पांच लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती ने तहरीर देकर पुलिस से उसके पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नजीबाबाद निवासी शीतल ने बताया कि वह वर्ष 2018-21 में कोटद्वार के बीईएल रोड स्थित एक कॉलेज में बीएससी -आईटी की छात्रा रही। उसी कॉलेज में बीसीए में एक आमपड़ाव कोटद्वार का एक युवक भी पढ़ता था। युवक ने उससे पूछा कि बीएससी आईटी के बाद क्या करोगी। उसने मॉडलिंग में दिलचस्पी बताई। इतने में युवक ने कहा कि उसकी बहन दुबई में मॉडलिंग करवाती है और उस कंपनी में वह एमडी के पद पर कार्यरत है। युवक ने कहा कि वह उसको मॉडलिंग कंपनी में जॉब दिलवा देगा, वहां काफी अच्छी वेतन मिलेगी।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2011 में युवक ने कहा कि दुबई जाने, रहने और कंपनी आदि के लिए बीजा, टिकट के लिए पैसे देने होंगे। युवक ने उससे नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए। उसके बाद युवक ने उससे 60 हजार रुपये और देने को कहा। जिस पर उसे शक हो गया, उसने पिछले रकम की रसीद मांगी तो वह बहाने बनाने लग गया। उसने युवक से पैसे मांगे, तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये लेने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed