फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fire Watcher killed Matiyali range

मटियाली रेंज में फायर वाचर की मौत

Tue, 03 May 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Tue, 03 May 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन

 भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन के मटियाली रेंज में कार्यरत एक फायर वाचर  की सोमवार रात मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों से क्षेत्र के आरक्षित और सिविल वनों में लगी आग बुझाने में लगा था। सोमवार रात उसकी हालत बिगड़ने पर 108 सेवा से कोटद्वार राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि फायर कर्मी की मौत के 15 घंटे बाद भी अधिकारियों ने मामले की जानकारी संबंधित डिवीजन के डीएफओ को नहीं दी गई। मंगलवार शाम को सूचना मिलते ही डीएफओ अंजनी कुमार त्रिपाठी ने मटियाली  पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मटियाली रेंज में कार्यरत फायर वाचर चैत सिंह (47) पुत्र सरदार सिंह निवासी ग्राम बौंठा डाडामंडी कई दिनों से वन कर्मियों के साथ आग बुझाने में जुटा था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी। सोमवार की रात वह मटियाली में लैंसडौन डिवीजन के वन दारोगा यशवंत सिंह रावत के क्वार्टर के पास ही रुक गया। रात को उसे खून की उल्टियां होने लगी तो वन कर्मियों ने 108 से उसे कोटद्वार अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वन कर्मियों के अनुसार, दो दिन से वह आरक्षित वन क्षेत्र में आग बुझाने के लिए गया था। कोतवाली  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


विभाग छिपाता रहा मौत
एक दूसरे वन प्रभाग का मामला बताते हुए जिम्मेदार अधिकारी फायर कर्मी की मौत  की खबर को मंगलवार दिन तक छिपाते रहे। वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आते ही खुलासा हुआ। मौत की असली वजह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी, लेकिन यह बताया जा रहा है कि कई दिनों से आग बुझाने के काम में लगे होने से चैत सिंह की तबियत खराब चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed