फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fire broke out in the fields adjacent to the forest, fodder and leaves were damaged

Kotdwar News: जंगल से सटे खेतों में भड़की आग, चारा-पत्ती को पहुंचा नुकसान

Thu, 03 Apr 2025 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the fields adjacent to the forest, fodder and leaves were damaged
दुगड्डा/कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के डाडामंडी और द्वारीखाल के बीच बृहस्पतिवार सुबह अचानक ही जंगलों से सटे नापखेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पास के जंगल में आग पहुंचने की आशंका को देखते हुए वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। आग के कारण दिनभर क्षेत्र में धुंआ फैला रहा। आग से चारा-पत्ती का अधिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन की मटियाली रेंज के अंतर्गत डाडामंडी व ब्लॉक मुख्यालय के बीच गांव के नापखेत में सुबह 9:00 बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग सिंराई, जौली, बल्ली, चमोला, तूनीखाल, तोली, कलोड़ी, रिंगवाड गांव तक फैल गई और पूरे क्षेत्र को धुएं ने अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर रेंज अधिकारी बीडी जोशी के नेतृत्व में निर्देश पर मटियाली रेंज के स्टाफ ने अलग-अलग टोली बनाकर आग को प्लांटेशन क्षेत्र की ओर बढ़ने से रोका। आग पर काबू पाने के लिए वन बीट अधिकारी आशु कुमार, दीनदयाल रावत, सतेंद्र रावत, कमलेश रतूड़ी, वन दरोगा बचन सिंह नेगी व 12 फायर वाचर करीब साढ़े तीन घंटे जूझते रहे। आग से चारा पत्ती को अधिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

मटियाली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीडी जोशी ने बताया कि करीब 5 किमी के दायरे में आग फैली हुई थी। वनकर्मियों ने साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कहा कि मामले की जांच कर आग लगाने वालों को चिह्नित किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि गर्मियों में वनाग्नि की आशंका के चलते खेतों में आग लगाने का प्रयास न करें। आग लगाने में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed