{"_id":"673e14f5e71e73cc1001f474","slug":"fire-broke-out-in-a-house-in-kaudiya-ward-electrical-equipment-burnt-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-552362-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कौड़िया वार्ड में एक घर में लगी आग, विद्युत उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कौड़िया वार्ड में एक घर में लगी आग, विद्युत उपकरण जले
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर सात कौड़िया के चौहान मोहल्ले में एक किरायेदार के कमरे में लगी आग से घर में रखे सभी विद्युत उपकरण जल गए। पड़ोसियों ने घटना की सूचना किरायेदार को दी और किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था।
वार्ड नंबर सात कौड़िया के चौहान मोहल्ला में विजेंद्र सिंह पुत्र जयप्रकाश किराये के मकान में रहता है। वह सब्जी की ठेली लगाता है। बुधवार को वह ठेली लेकर फल सब्जी बेचने के लिए निकल गया। जबकि अन्य बच्चे भी स्कूल चले गए। सुबह करीब दस बजे पड़ोसियों ने उसके कमरे से धुआं उठता देखा, जिस पर उन्होंने इसकी सूचना विजेंद्र को फोन पर दी साथ ही कमरा खोलकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए और किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कमरे में रखा फ्रिज, टीवी, कूलर, घड़ी, साउंड सिस्टम व दो मोबाइल जल गए। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह क्षेत्र की लाइट गुल थी। अचानक लाइट आने के बाद कमरे में आग लग गई और धुंआ उठने लगा। कहा कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस भवन में अन्य लोग भी किराये पर रहते हैं।