फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fire authorities distributed relief supplies to victims

अग्निकांड पीड़ितों को प्रशासन ने बांटी राहत सामग्री

Wed, 27 Apr 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 27 Apr 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
Fire authorities distributed relief supplies to victims
Fire authorities distributed relief supplies to victims - फोटो : amarujala
भाबर में लालढांग रेंज के खड्डापानी स्थित गुर्जरों के डेरे मंगलवार को वनाग्नि की चपेट में आने से जलकर राख हो गए थे। अग्निकांड में करीब ग्यारह परिवार प्रभावित हुए थे। बुधवार को प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंच एसडीएम जीआर बिनवाल ने तत्काल प्रभाव से पीड़ित परिवारों को राशन, कपड़े, तिरपाल, बिस्तर, पानी रखने के लिए टंकियां वितरित की।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब पांच बजे एसडीएम जीआर बिनवाल अपनी टीम के साथ लालढांग रेंज के खड्डापानी स्थित गुर्जरों के डेरे पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन की ओर से प्रभावित ग्यारह गुर्जर परिवारों को राशन, कपड़े, पानी की टंकियां आदि सामान वितरित किया। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को हुए अग्निकांड के तुरंत बाद ही प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए तिरपाल, कंबल, राशन और पानी का टैंकर उपलब्ध करवा दिए थे।
विज्ञापन


उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से जल्द ही उन्हें झोपड़ी बनाने के लिए प्रत्येक प्रभावित परिवार को फूस खरीदने के लिए करीब 3800 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही उनको गेहूं और भूसा भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व बीडीसी मेंबर विजयपाल मेेहरा, तहसीलदार अबरार हुसैन, पटवारी देवकीनंदन नौटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed