फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Final will be held between Daffodil and MKVN

Kotdwar News: डैफोडिल व एमकेवीएन के बीच होगा फाइनल

Sun, 12 Jan 2025 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Final will be held between Daffodil and MKVN

विज्ञापन


कोटद्वार। शंकर दत्त जोशी गेंद मेला समिति मवाकोट की ओर से गेंद मेला मैदान मवाकोट में तीन दिवसीय गेंद मेला शुरू हो गया। रविवार को पहले दिन बालक व बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई।
बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला डैफोडिल और एमकेवीएन की टीमों के बीच खेला जाएगा। रविवार को नवयुग पब्लिक स्कूल की छात्राओं के बैंड के साथ महिला कीर्तन मंडलियों की मौजूदगी में विकेश जोशी के घर से मवाकोट स्थित गेंद मेला मैदान के मंच पर गेंद लाई गई। यहां पंडित रमेश गौड़ ने विधिवत गेंद पूजन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नवयुग पब्लिक स्कूल के संस्थापक हुकुम सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं और इनके आयोजन से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपने बच्चों के साथ मेले में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि एमकेवीएन के डायरेक्टर प्रकाश कोठारी ने मेले की शुभकामनाएं दीं। मेला समिति के अध्यक्ष कुलदीप रावत ने अतिथियों का स्वागत किया और सहयोग के लिए स्थानीय प्रशासन का आभार जताया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबला बालिका वर्ग में नवयुग और डैफोडिल स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें नवयुग की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में एमकेवीएन ने नवयुग पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे मुकाबले में डैफोडिल पब्लिक स्कूल की टीम जेबी क्लब को हराकर फाइनल में पहुंची।वहीं, बालक वर्ग के पहले मुकाबले में जीआईसी कोटद्वार ने शिवराजपुर की टीम को हराया। दूसरे मुकाबले में धरगांव की टीम ने टीसीजी पब्लिक स्कूल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

तीसरे मुकाबले में लालपुर की टीम ने खत्री ग्रुप व चौथे मुकाबले में मवाकोट ने मोटाढाक की टीम को हराया। गेंद मेला समिति के सचिव भवानी दत्त लखेड़ा, पितृशरण जोशी, कैप्टन बृजमोहन सिंह, बीरेंद्र सिंह बिष्ट, अनुसूया प्रसाद भदोला, महेंद्र सिंह बिष्ट और शेखर जोशी आदि मौजूद रहे। संचालन सुरदीप गुसाईं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed