फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fight for a seat in the bus

बस में सीट के लिए रही मारामारी

Sun, 24 Apr 2022 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Fight for a seat in the bus
कोटद्वार बस अड्डे में मैदानी रूटों पर जाने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। - फोटो : KOTDWAR
वीकेंड पर रविवार को रोडवेज बस अड्डे पर मैदानी रूट पर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। बस में सीट पाने के लिए लोगों में मारामारी रही। यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए रोडवेज डिपो प्रबंधन को दिल्ली रूट के लिए 18 बसों को संचालन करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो पर इन दिनों यात्रियों का दबाव बढ़ गया। शादी ब्याह में शामिल होने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचे प्रवासी अब शहरों की ओर लौटने लगे, जिसके कारण रविवार सुबह से ही मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जयपुर, चंडीगढ़, अमृतसर की बसों को पकड़ने के लिए लोगों में मारामारी रही। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रोडवेज बस अड्डे पर सवारियों का जमघट लगा रहा। बस लगते ही यात्रियों में सीट कब्जाने के लिए होड़ लगी रही। जिन लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग नहीं कराई थी, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग बसों के इंतजार के लिए धूप में कई घंटों तक बस अड्डे और लालबत्ती चौक पर खड़े रहे। सवारियों के अधिक होने पर रोडवेज डिपो प्रबंधन को दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा। कोटद्वार डिपो की प्रभारी शांति देवी ने बताया कि दिल्ली रूट पर रोज 17 बसें चलती हैं, लेकिन लोगों की भीड़ को देखते हुए रविवार को एक अतिरिक्त बस लगानी पड़ी। रविवार को कुल 18 बसें दिल्ली रूट के लिए रवाना की गईं।
विज्ञापन

वीकेंड पर श्री सिद्धबली मंदिर में लगी भक्तों की लाइन
कोटद्वार। वीकेंड पर रविवार को श्री सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने घंटों लाइन पर लगकर सिद्धबाबा के दर्शन किए और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। दोपहर तक कोटद्वार समेत यूपी के नजीबाबाद, बिजनौर, बढ़ापुर, नगीना, धामपुर आदि क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। तपती गर्मी में भी श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में लगे रहे। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कोतवाली पुलिस मुस्तैद रही। मंदिर की पार्किंग फुल हो जाने के बाद फलाहारी बाबा मंदिर की पार्किंग में वाहन खड़े कराने पड़े। साथ ही बड़े वाहनों और यूपी से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की पार्किंग तिलवाढांग चौकी के पास और पुलिंडा मार्ग पर कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed