फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Festival preparations citadel swing

गढ़ महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

Sat, 29 Oct 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी। Updated Sat, 29 Oct 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन

‘गढ़ महोत्सव’ आयोजन समिति की बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। महोत्सव में गढ़वाली कवि सम्मेलन आकर्षण का केंद्र रहेगा। चार दिनी महोत्सव के आयोजन के लिए रामलीला मैदान में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में सहयोग के लिए सभी सांस्कृतिक दलों, संगठनों व आम नागरिकों को न्योता दिया गया है।

विज्ञापन


गढ़कला सांस्कृतिक संस्था के संयोजकत्व में आयोजित होने वाले महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कुछ बेरोजगार युवाओं ने भी सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया। महोत्सव में बाजार साज-सज्जा, टेबल-टेनिस प्रतियोगिता व गढ़वाली कवि सम्मेलन को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन के संयोजक गढ़वाली साहित्यकार वीरेंद्र पंवार ने बताया कि गढ़वाली कवि सम्मेलन जिला पंचायत सभागार में चार नवंबर सायं पांच बजे आयोजित किया जाएगा। टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के संयोजक राजेश कुकरेती ने बताया कि तीन नवंबर से स्थानीय कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में तीन वर्गों बालिका जूनियर व सीनियर के अलावा ओपन वर्ग की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष गढ़कला सांस्कृतिक संस्था त्रिभुवन उनियाल ने बताया कि महोत्सव का आयोजन जनता के सहयोग से किया जा रहा है। महोत्सव के लिए सरकारी योगदान नहीं लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed