फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fear among students and villagers due to threat of Guldar in Kotila village

कोठिला गांव में गुलदार की धमक से छात्रों और ग्रामीणों में खौफ

Tue, 08 Mar 2022 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
Fear among students and villagers due to threat of Guldar in Kotila village
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत कोठिला गांव में पिछले एक सप्ताह से गुलदार की धमक बनी है, जिससे ग्रामीणों और प्राथमिक विद्यालय गुजिया महादेव कोठिला में अध्ययनरत छात्रों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण जयपाल सिंह, दीप सिंह, अजय सिंह, चित्र सिंह, कविता देवी, अर्जुन सजवाण, शांति देवी आदि ने कहा कि एक सप्ताह से स्कूल व गांव के आसपास गुलदार के दहाड़ने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। दिन में भी गुलदार गांव के आसपास दिखाई दे रहा है, जिससे स्कूली छात्रों, अध्यापकों व ग्रामीणों को गुलदार का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने व क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। उधर, वन विभाग दीवा रेंज धुमाकोट के वन वीट अधिकारी जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गांव से सटे जंगल में लगातार गश्त की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed