फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Family uproar over old woman's death during operation

ऑपरेशन के दौरान वृद्धा की मौत पर परिजनों का हंगामा

Thu, 22 Apr 2021 08:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Family uproar over old woman's death during operation
देवी रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान एक वृद्धा की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ लेकिन मृतका के परिजनों ने ऑपरेशन करने वाले डाक्टर और अस्पताल कर्मियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार रात आठ बजे देवी रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान सिमलचौड़ निवासी धनमती देवी (72) पत्नी स्व. भोला दत्त ग्वाड़ी की मौत हो गई। डाक्टर ने ऑपरेशन के दौरान हार्टअटैक से महिला की मौत की सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजन गुस्सा गए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखने को कहा तो परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। करीब एक घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

मामले में मृतका के पुत्र संतोष कुमार ने पुलिस में तहरीर दी। बताया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में उसकी मां के पित्त की थैली में पांच एमएम की पथरी आई थी। डाक्टर ने उसकी माता का सफल ऑपरेशन करने का भरोसा दिलाकर उन्हें देवी मंदिर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार शाम को ऑपरेशन का समय दिया था। ऑपरेशन से पहले उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल सामान्य था। तहरीर में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए ऑपरेशन करने वाले डाक्टर और अस्पताल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। उधर, एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पुत्र संतोष कुमार की ओर से मिली तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 लाख केस में एक केस में होता है ऐसा
मेजर जनरल डॉ. सीके जखमोला (से.नि.) ने बताया कि इस प्रकार के ऑपरेशन में सामान्य तौर पर 40 लाख में से एक केस में हार्टअटैक आता है। यह भी इसी तरह का मामला है। ऑपरेशन से पहले सभी आवश्यक टेस्ट कराए गए थे। ऑपरेशन में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।

ओटी के उपयोग की दी थी इजाजत
अस्पताल की एमडी डॉ. एश्वर्या गुप्ता ने बताया कि मृतका का पूर्व से ही डॉ. सीके जखमोला के यहां पथरी का उपचार चल रहा था। डॉ. जखमोला ने बुधवार शाम को उनके अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर का उपयोग करने की इजाजत मांगी थी। आर्मी से रिटायर्ड मेजर जनरल सीनियर डाक्टर होने के कारण उनको मात्र ओटी का उपयोग करने की इजाजत दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed