{"_id":"57dc25b04f1c1b0c32d47852","slug":"false-information-to-the-police-and-administration-fazed-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना की झूठी सूचना ने पुलिस-प्रशासन को छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना की झूठी सूचना ने पुलिस-प्रशासन को छकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग (श्रीनगर)
Updated Fri, 16 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में वाहन दुर्घटना की झूठी सूचना ने काबीना मंत्री के स्टाफ सहित पुलिस व स्थानीय मीडिया को जमकर दौड़ाया। बाद में पता चला कि किसी ने अफवाह फैलाई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल के समीप बस दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सहित काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के स्टाफ व मीडिया कर्मी बछेलीखाल पहुंच गए। वहां पहुंचने पर पता चला कि यहां कोई वाहन दुर्घटना नहीं हुई है। इसी बीच पौड़ीखाल, श्रीनगर रोड और हिंडोलाखाल आदि स्थानों पर बस दुर्घटना की अफवाह चलती रही।
विज्ञापन
जिस पर मीडियाकर्मी, पुलिस व काबीना मंत्री का स्टाफ उक्त स्थानों पर दौड़ता रहा। 108 सेवाकर्मी भी असमंजस की स्थिति में रहे। हालांकि, बाद में सारी बातें झूठी निकली। थाना प्रभारी विनोद राणा ने कहा कि अफवाह मौखिक रूप से फैली थी जिस कारण किसी पर कार्रवाई किया जाना संभव नहीं है। राणा ने बताया कि अफवाह के चलते दिन भर थाने का फोन घनघनाता रहा।
विज्ञापन