{"_id":"57fd21704f1c1b6e5228f96f","slug":"fake-call-be-cautious-of-those-lottery","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी काल, लॉटरी वालों से रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी काल, लॉटरी वालों से रहें सतर्क
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Tue, 11 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद मुख्यालय में चल रही श्री रामलीला मंचन में सोमवार को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर थाना पुलिस ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बैंक संबंधी धोखाधड़ी, फर्जी काल और लॉटरी के जरिये पैसे ठगने वालों से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
रामलीला में लोगों को साइबर क्राइम की जानकारी दी गई और महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। दोपहिया वाहनों में तीन सवारी नहीं बिठाने और हेलमेट से किस तरह जीवन सुरक्षित रहता है इसको दिखाया गया। ट्रिपल राइडिंग से होने वाले हादसों को दिखाया गया।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यातायात के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए पिछले एक अक्तूबर से पुलिस प्रतिदिन रामलीला शुरू होने से पहले प्रोजेक्टर से यातायात के नियमों के बारे में बता रही है। टीम में नोडल अधिकारी सीओ धन सिंह तोमर, थानाध्यक्ष बीएल भारती, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, अंशु चौधरी, दिनेश राणा, प्रवीन, मुकेश, अरविंद व राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन