{"_id":"56f965974f1c1b5709f00259","slug":"failure-to-collect-the-outstanding-31-to-cancel-water-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 तक बकाया जमा न करने पर कटेगा पानी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 तक बकाया जमा न करने पर कटेगा पानी कनेक्शन
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संस्थान ने पांच हजार रुपये से अधिक बकाया राशि वाले तीन सौ उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए हैं। इन उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक भुगतान करने की अपील की है। ऐसा न होने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शहर के उपभोक्ताओं और सरकारी विभागों पर जल संस्थान का 51 लाख रुपया बकाया है। बकाया राशि वसूलने के लिए चलाए जा रहे वसूली अभियान के अंतर्गत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क कर बकाया राशि जमा करने की अपील कर रहे हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सैनी ने बताया कि वसूली अभियान के अंतर्गत शहर में पांच हजार रुपये से अधिक बकाया राशि वाले तीन सौ से अधिक उपभोक्ताओं के खिलाफ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इन्हें 31 मार्च तक भुगतान करने की चेतावनी भी दी गई है। ऐसा न होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन