{"_id":"56f966c94f1c1b1b73f003b1","slug":"failure-ix-student-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल होने पर नवीं के छात्र ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल होने पर नवीं के छात्र ने की खुदकुशी
अमर उजाला/श्रीनगर।
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
शहर से करीब तीन किमी दूर उफल्डा गंाव में कक्षा नौ की वार्षिक परीक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। उसके इस कदम से परिजन व ग्रामीण सदमे में हैं। पुलिस के अनुसार उफल्डा गांव निवासी अंकित नेगी (14) पुत्र ठाकुर सिंह नेगी ने अपने निर्माणाधीन मकान की खिड़की से लटककर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार अंकित ने यह कदम कक्षा नौ की वार्षिक परीक्षा में फेल होने पर उठाया। अंकित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ता था। पूर्व प्रधान रमेश रावत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की है। एसआई ऋषिराम रतूड़ी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक छात्र का परिवार उसकी नानी के मकान में रहता है। इसी घर के निकट उनका मकान भी बन रहा है।
विज्ञापन