{"_id":"586e796f4f1c1b4d5615adcd","slug":"factory-toxic-chemicals-out-of-the-chaos-of-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री से निकले जहरीले कैमिकल से अफरा तफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री से निकले जहरीले कैमिकल से अफरा तफरी
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Thu, 05 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
भाबर के जशोधरपुर में स्टील फैक्ट्री की चिमनी से कार्बन से हुई बारिश के बाद फैक्ट्री प्रबंधन और ग्रामीणों से वार्ता करते चौकी इंचार्ज एसके सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक केन्द्र स्थित एक स्टील फैक्ट्री की चिमनी से क्षेत्र में अचानक टॉक्सिक पदार्थ (जहरीला कैमिकल) निकलने से आसपास क्षेत्र के घरों, दुकानों और सड़कों पर कार्बन जमा हो गया। जब यह जहरीला केमिकल लोगों के ऊपर गिरा तो उनकी आंखों में जलन होने लगी। देखते ही देखते लोगों में अफरा तफरी मच गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त मामले में कलालघाटी पुलिस चौकी में दोषी फैक्ट्री प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। ग्रामीणों की ओर से इस मामले की तहरीर दी गई है। ग्रामीण अनिल बडोला, देशबंधु गढ़वाली, वेद प्रकाश ध्यानी, उमेंद्र बडोला, लक्की कुमार, विपिन कुमार, सत्तार सिंह आदि ने बताया कि बुधवार देर शाम जशोधरपुर स्थित एक स्टील फैक्ट्री की चिमनी से अचानक टॉक्सिक पदार्थ निकलने लगा।
टॉक्सिक पदार्थ की काली बूंदे पड़ने से आसपास के ग्रामीण घबरा गए। फैक्ट्री के पास से गुजर रहे जिन लोगों के ऊपर कैमिकल की बूंदें पड़ी, उनकी आंखों में जलन होनी शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक हुई कैमिकल की बारिश से लोगों के घरों की छत और दुकानों में काले रंग की परत जम गई।
विज्ञापन
इसके बाद प्रभावित ग्रामीण कलालघाटी पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा काटने लगे। कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज एसके सिंह ने बताया कि उक्त मामले में ग्रामीणों की ओर से तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।