फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Factory management accused of indecency, created ruckus

Kotdwar News: फैक्टरी प्रबंधन पर लगाया अभद्रता का आरोप, जमकर काटा हंगामा

Mon, 02 Sep 2024 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Factory management accused of indecency, created ruckus

विज्ञापन
किशनपुर/कण्वघाटी। भाबर के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने फैक्टरी प्रबंधन पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए फैक्टरी में जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। मामले में जहां एक कर्मचारी की मां ने फैक्टरी प्रबंधन पर उसके पुत्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं दो कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले में क्रॉस तहरीरें दी हैं।




सोमवार को सिगड्डी सिडकुल ग्रोथ सेंटर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के कुछ कर्मचारी अपने परिजनों और स्थानीय लोगों के साथ कंपनी परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों से वार्ता कर मामले की जानकारी ली। मामले में जयदेवपुर निवासी दीपा देवी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। महिला ने कहा कि उसका पुत्र गत 10 सालों से फैक्टरी में कार्य कर रहा है। मौजूदा प्रबंधन उनके पुत्र का मानसिक शोषण कर रहा है। बताया कि सोमवार को भी फैक्टरी प्रबंधन ने उसके पुत्र के साथ गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। कहा कि घटना के बाद से उसका बेटा डिप्रेशन में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed