फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Expressing happiness over approval for construction of Laldhang-Chilarkhal road

लालढांग-चिलरखाल मार्ग निर्माण को स्वीकृति मिलने पर जताई खुशी

Thu, 01 Apr 2021 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Expressing happiness over approval for construction of Laldhang-Chilarkhal road
कोटद्वार के झंडाचौक में लालढांग-चिलरखाल मोटर के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर खुशी मनाते भाजपा क? - फोटो : KOTDWAR
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति और ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए वन भूमि उपलब्ध कराने पर झंडाचौक पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का आभार व्यक्त किया गया। वन मंत्री के पीआरओ सीपी नैथानी ने कहा कि लालढांग-चिलरखाल मार्ग पर बाधा डालने वालों के अरमान पर पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग पर ही कार्रवाई होगी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि सिंह, राजगौरव नौटियाल, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, संग्राम सिंह भंडारी, पार्षद गायत्री भट्ट, कमल नेगी, जयदीप नौटियाल, कुलदीप रावत, ज्योति सिंह, नीरूबाला खंतवाल, मनीष भट्ट, सौरभ नौडियाल, दीपक लखेड़ा, मंजू जखमोला, सुनीता कोटनाला, रानी नेगी, गजेंद्र मोहन धस्माना, अमित भारद्वाज, पंकज भाटिया, वीरेंद्र रावत, जंग बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

लालढांग-चिलरखाल मार्ग निर्माण की स्वीकृति पर जताई खुशी
कोटद्वार। जीएमओयू कंपनी के संचालक मंडल ने लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 6.13 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि कंपनी के साथ ही क्षेत्र की जनता वर्षों से लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग के निर्माण की मांग उठाती आ रही थी। कहा कि मार्ग के निर्माण से लोगों को राजधानी देहरादून, हरिद्वार आवाजाही करने में बेहतर सुविधा मिलेगी। इस मौके पर कंपनी के संचालक, वाहन स्वामी, चालक, परिचालक व अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed