फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Expressed anger over the transfer of medical officer

चिकित्साधिकारी के स्थानांतरण पर जताया रोष

Sun, 16 May 2021 09:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over the transfer of medical officer
ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने कोरोना संक्रमण काल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनय रावत का स्थानांतरण अन्यत्र किए जाने पर रोष जताया। उनके स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर उन्होंने सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा को ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा को भेजे ज्ञापन में कहा कि उनके 13 मार्च के आदेश के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. विनय रावत का स्थानांतरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पैठाणी में किया गया है। कहा कि द्वारीखाल ब्लाक में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के चलते और क्षेत्र पंचायत की बैठकों में भी द्वारीखाल स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधिकारी की नियुक्ति की मांग उठाई गई। मांग के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारीखाल में चिकित्साधिकारी की नियुक्ति हो पाई। वर्तमान में कोविड संक्रमण काल में ब्लाक में स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे अधिक आवश्यकता है, ऐसे समय में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी का स्थानांतरण पैठाणी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि ब्लाक मुख्यालय होने के कारण यहां चिकित्सक की तैनाती की जानी अनिवार्य है। ज्ञापन में उन्होंने कोविड संक्रमण काल में जनहित के मद्देनजर डॉ. विनय रावत का स्थानांतरण निरस्त कर उनकी द्वारीखाल में तैनाती करने के आदेश जारी करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed