फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Explosion in steel factory

स्टील फैक्टरी में धमाका, मची अफरातफरी

Tue, 29 Jun 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Explosion in steel factory
शहर से सटे बलभद्रपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक स्टील फैक्टरी में सोमवार देर शाम जोरदार धमाका हुआ। धमाका होते ही आसपास अफरातफरी मच गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दो से तीन किमी तक सुनाई दी। काफी देर तक आसमान में धुएं के गुबार दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और फैक्टरी प्रबंधन से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी अनिल त्यागी ने बताया कि बलभद्रपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार देर शाम धमाका हुआ था। फैक्टरी प्रबंधक के अनुसार फैक्टरी में लोहा गलाने का काम होता है। भट्टी ज्यादा गरम होने पर पंचर हो जाती है। धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है। देर शाम होने के कारण फैक्टरी में अंधेरा हो गया था। इस कारण मंगलवार को फिर से फैक्टरी का निरीक्षण किया गया। फैक्टरी में फायर के उपकरण लगे पाए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, स्टील फैक्टरी में धमाके की घटना को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गंभीरता से लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र की अन्य स्टील फैक्टरियों में अग्नि सुरक्षा से प्रबंध जांचे जाएंगे। फायर ब्रिगेड को भी जांचकर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में हो चुके हैं कई हादसे
कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में जनवरी 2019 में एक फैक्टरी में बड़ा धमाका हुआ था। तब वहां इसकी चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौके पर मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे। तब सभी स्टील फैक्टरियों में सुरक्षा के प्रबंधों पर सवाल उठे थे। कई दौर की जांच के बाद भी हालात में ज्यादा सुधार नहीं है। एएसपी मनीषा जोशी का कहना है कि फैक्टरियों में सुरक्षा के सवाल पर कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। धमाकों के कारणों की पड़ताल की जाएगी। फायर ब्रिगेड को सभी फैक्टरियों में सुरक्षा उपकरणों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। वह खुद भी इन मामलों को देखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed