फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ex-servicemen's Struggle Committee demonstrated at Jantar Mantar

Kotdwar News: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने जंतर मंतर में किया प्रदर्शन

Fri, 21 Nov 2025 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 21 Nov 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen's Struggle Committee demonstrated at Jantar Mantar
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के पदाधिकारी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की वन रैंक, वन पेंशन की विसंगतियों के समाधान के लिए दिल्ली स्थित जंतर मंतर में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने बताया कि इस धरने का उद्देश्य आठवें वेतन आयोग के माध्यम से पूर्व सैनिकों की पेंशन विसंगतियों, पदों के लिए एक समान मिलिट्री पे, ग्रेड पे में बढ़ोतरी और बेसिक पे में बढ़ोतरी करने आदि मुद्दों का समाधान करना था। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह पूर्व सैनिकों की इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा कर उनकी समस्याओं का समाधान करे। इस धरने में समिति मेहरबान सिंह, मदन सिंह, चंदन सिंह, ठाकुर सिंह, बलबीर सिंह और देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed