फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ex-servicemen demonstrations demanding opening of KV

केवि खोलने की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen demonstrations demanding opening of KV
पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने भाबर में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने जल्द केवि खोलने की मांग को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार भाबर सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से भाबर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग करती आ रही है। प्रदेश सरकार ने भूमि चयनित कर फाइल केंद्र सरकार को भेज दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने लालढांग चिलरखाल मार्ग का निर्माण कराने, मोटर नगर और खूनीबड़ में बस अड्डे का निर्माण कराने की मांग भी की। धरना देने वालों में परिषद के अध्यक्ष गोपालकृष्ण बड़थ्वाल, कैप्टन सीपी डोबरियाल, कैप्टन सीपी धूलिया, अनूप बिष्ट, सुरेश रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, उमेद सिंह चौधरी, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed