{"_id":"622383d77f165166160efef2","slug":"ex-serviceman-hit-by-speeding-bike-rider-dies-kotdwar-news-drn405670679","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक सवार ने पूर्व सैनिक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक सवार ने पूर्व सैनिक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर-त्रिलोकपुर मोटर मार्ग पर लछमपुर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार ने पूर्व सैनिक को टक्कर मार दी। पूर्व सैनिक को स्थानीय लोग बेस अस्पताल लेकर गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। टक्कर मारने वाले युवक की बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
कलालघाटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पीएस नेगी ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे लछमपुर निवासी पूर्व सैनिक पीएस रावत (52) मोटर साइकिल से किशनपुर बाजार से घर के गेट पर पहुंचे थे। जैसे ही पूर्व सैनिक गेट के अंदर ले जाने लगे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पूर्व सैनिक सिंचाई नहर की पटरी पर गिर पड़े और अचेत हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर लोग एकत्र हुए और घायल को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी पीएस नेगी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर प्राप्त होने के बाद संबंधित बाइक सवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला युवक एक स्कूल का छात्र है। वह बाइक भी किसी दूसरे की मांग कर लाया था। हादसे के बाद मामले में समझौता कराने के प्रयास चल रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार पूर्व में भी कई लोगों को चोटिल कर चुके हैं।