फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Every year, two million for the fair will Bageshwar

बागेश्वर मेले के लिए हर साल मिलेंगे दो लाख

Tue, 02 Aug 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर Updated Tue, 02 Aug 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन

बागी स्थित प्राचीन बनगढ़ मंदिर में आयोजित शिव महापुराण और विकास मेले के 10 वें दिन 260 दपतियों ने रात भर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा एवं युवा कल्याण मंत्री दिनेश धनै पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने बागेश्वर मंदिर में मेला आयोजन के लिए प्रतिवर्ष दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बागी बनगढ़ क्षेत्र का पुरात्विक सर्वेक्षण कराया जाएगा। जिससे मंदिर की ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने सिद्धपीठ चंद्रबदनी के आसपास स्थित मंदिरों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बागेश्वर मंदिर समिति की ओर से वर्ष 2012 में पर्यटन विभाग को भेजे गए प्रस्तावों पर भी शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्रीय युवाओं को खेल सामग्री देने की भी घोषणा की। बागेश्वर मंदिर समिति की अध्यक्ष पुष्पा पंवार ने मंदिर समिति और सदस्यों की ओर से पर्यटन मंत्री का स्वागत किया।


उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक/कबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बागेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण के लिए दो लाख रुपये दिए थे। उन्होंने दोनों मंत्रियों का आभार जताया। इस अवसर पर कथा वाचक कैलाश चंद्र घिल्डियाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  विधायक प्रतिनिधि मकान सिंह चौहान, महावीर सिंह, शशिकांत भट्ट, जोत सिंह और कैलाश डंगवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed