फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Even after two years of the accident the company did not give compensation to the victim

Kotdwar News: दुर्घटना के दो साल बाद भी पीड़ित को कंपनी ने नहीं दिया मुआवजा

Thu, 22 May 2025 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Even after two years of the accident the company did not give compensation to the victim

विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र अंतर्गत ग्रोथ सेंटर सिगड्डी सिडकुल में एक फैक्टरी में कार्य करते समय घायल हुए एक किशोर को दो साल बाद भी कंपनी की ओर से मुआवजा नहीं दिया गया है। बुधवार को पीड़ित के साथ तहसील पहुंचे क्षेत्रीय पार्षदों ने इस संबंध में तहसीलदार साक्षी उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में भाबर क्षेत्र के अंतर्गत झंडीचौड़ उत्तरी निवासी सूरज सिंह पुत्र महावीर सिंह ने कहा कि उन्होंने मई 2023 में ग्रोथ सेंटर सिगड्डी स्थित सिरमोर कंपनी में बतौर मजदूर काम शुरू किया था। कंपनी में काम शुरू करने के एक माह बाद ही मैनेजर ने उसे चलती हुई मशीन को साफ करने को कहा। जिससे उसका दायां हाथ मशीन की चपेट में आ गया और चार अंगुलियां कट गईं।
विज्ञापन

मैनेजर उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया और फिर 15 दिन बाद उसे वहां से रुड़की अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। ज्ञापन में पीड़ित ने उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में पीड़ित के अलावा क्षेत्रीय पार्षद रजनीश बेबनी, सौरव नौडियाल, जेपी बहुखंडी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed