{"_id":"69ff3b4b38e3618f18090281","slug":"ensure-the-well-being-of-retired-officers-and-employees-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123561-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की सुविधाओं का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की सुविधाओं का रखें ध्यान
Sat, 09 May 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 09 May 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। सेवानिवृत्त वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक में सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों और उनके परिवारों को कुछ लाभ प्रदान करने की शासन से मांग की गई।
शनिवार को पनियाली स्थित वन विश्राम गृह में देहरादून समिति के अध्यक्ष ऋषिराम पैन्यूली की अध्यक्षता में बैठक हुई। समिति की कोटद्वार शाखा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंत ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी अक्सर कुछ मूल आवश्यकताओं और समस्याओं के निराकरण को लेकर परेशान रहते हैं। विभाग को चाहिए कि वे सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में तत्परता बरते और सामाजिक दायित्व निभाते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को व्यावहारिक लाभ प्रदान करें।
राजेंद्र प्रसाद पंत के संचालन में हुई बैठक में ऋषिकेश से पीएस नेगी व लोकेंद्र नेगी, हरिद्वार से सतपाल सैनी, कोटद्वार से अनिल कुकरेती, सुरेश मधवाल, केसी निराला, गणेश डोभाल शामिल रहे। संवाद