{"_id":"67ab850f09fbbda39b044502","slug":"engine-of-passenger-train-broke-down-signal-also-stopped-due-to-fault-in-points-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-617068-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पैसेंजर ट्रेन का इंजन खराब, प्वाइंट्स में खराबी से सिग्नल भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पैसेंजर ट्रेन का इंजन खराब, प्वाइंट्स में खराबी से सिग्नल भी ठप
विज्ञापन
कोटद्वार। नजीबाबाद से कोटद्वार की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन का इंजन अचानक खराब हो गया। जिससे नजीबाबाद जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा में कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर एक हजार से ज्यादा यात्री परेशान रहे।
नजीबाबाद से कोटद्वार आ रही ट्रेन शाम 6:05 पर कोटद्वार रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल पर पहुंची, तभी अचानक ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। ट्रेन के काफी देर तक स्टेशन पर न पहुंचने पर स्टेशन मास्टर सुभाष राजपूत ने इस संबंध में जानकारी की, तो उन्हें इंजन में खराबी आने का पता चला। इसी ट्रेन को शाम 6:45 पर कोटद्वार से वापस नजीबाबाद के लिए रवाना होना था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक ट्रेन कोटद्वार स्टेशन के होम सिग्नल पर ही खड़ी थी। रेलवे प्लेटफार्म पर जमा एक हजार से ज्यादा यात्री आपसी चर्चाओं के साथ-साथ शोरशराबा करने पर मजबूर हुए। कई यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंचकर जानकारी की। उन्हें बताया गया कि इंजन बार-बार स्टार्ट होकर फिर बंद हो रहा है। जिस कारण से ट्रेन को स्टेशन पर पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। स्टेशन मास्टर द्वारा फिलहाल ट्रेन के संबंध में कुछ स्पष्ट बता पाने में असमर्थता जताने पर अनेकों यात्री सड़क मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
वहीं, रेलवे स्टेशन के कुछ प्वाइंट्स में तकनीकी खराबी आने के कारण सिग्नल व्यवस्था भी प्रभावित रही। जिससे रेलवे स्टेशन स्टाफ और तकनीकी कर्मचारी शाम से ही परेशान रहे। उधर, बताया गया कि इंजन खराब होने के बाद ट्रेन के चालक द्वारा दूसरे इंजन के लिए नजीबाबाद में संपर्क साधा गया है। समाचार लिखे जाने तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी थी और यात्री परेशान थे।