फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Engage in service work with new energy in the New Year

Kotdwar News: नववर्ष में नई ऊर्जा के साथ सेवा कार्यों में जुटें

Mon, 30 Dec 2024 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Engage in service work with new energy in the New Year

विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन नववर्ष में सेवा कार्यों को और भी प्रभावी एवं रचनात्मक बनाने का संकल्प लिया गया।



सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतिम दिवस की शुरुआत लक्ष्य गीत से हुई। मुख्य तिथि पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल ने स्वयंसेवियों को नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव से बचकर रहने की सलाह दी। कहा कि स्वयंसेवियों को देश का एक अच्छा नागरिक बनना है। कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र मिथिलेश को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी ने शिविर के अनुभवों को साझा करते हुए स्वयंसेवकों को शिविर से लिए गए सबक को व्यवहार में लाकर समाज की भलाई में समर्पित रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक अच्छा समाज तभी बन सकता है, जब हमारी युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी। स्वयंसेवक अवनीश पांडेय, कृष्ण राणा और भूमिका ने शिविर से जुड़े अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक डीएस नेगी, सतेंद्र नेगी और सौरभ डंडरियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed