{"_id":"576419fa4f1c1b591811b81d","slug":"encroachment-removed-cut-invoice","type":"story","status":"publish","title_hn":" हटाया अतिक्रमण, काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाया अतिक्रमण, काटे चालान
अमर उजाला/कोटद्वार।
Updated Fri, 17 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
नगर की सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर प्रशासन हरकत में आया है। शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने गोखले मार्ग और स्टेशन रोड पर जमे रेहड़ी, ठेली और फड़ वालों को हटाया। चेताया कि नए ट्रैफिक प्लान के तहत गोखले मार्ग पर यातायात संचालित हो रहा है। रेहड़ी, ठेली और फड़ लगाने से यातायात में बाधा पहुंच रही है। इस दौरान करीब दर्जनभर लोगों के चालान काटकर कार्रवाई की गई।
शुक्रवार शाम नायब तहसीलदार एसएस नेगी के नेतृत्व में सड़क किनारे बनी नाली के बाहर रेहड़ी और फड़ लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान जैसे ही टीम गोखले मार्ग पर पहुंची रेहड़ी व फल व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी अपना सामान लेकर गलियों में भागने लगे। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस, प्रशासन की टीम को कई व्यापारियों से उलझना भी पड़ा। कई ठेलीवालों ने पुलिस-प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि शहर में नए ट्रैफिक प्लान के तहत व्यवस्थाएं बनाई गई है। उसमें खलल डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।