{"_id":"678d4f5b89351f03710d94b2","slug":"encroachment-in-kotdwar-and-administrative-arrangements-buried-in-the-queue-of-buses-kotdwar-news-c-5-1-drn1031-598493-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार में अतिक्रमण और बसों की कतार में दबी प्रशासन की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार में अतिक्रमण और बसों की कतार में दबी प्रशासन की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
Iरेलवे स्टेशन के सामने दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण नहीं हटवा पा रहा प्रशासन
I
Iस्थानीय प्रशासन न तो आमजन को अतिक्रमण की समस्या से निजात दिला पा रहा है और न ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर पा रहा है। रविवार को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण एवं बसों के जमघट के कारण काफी देर तक जाम लगा रहा। जिससे आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी।I
Iनगर निगम प्रशासन अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बना पा रहा है। रेलवे स्टेशन के सामने कई दुकानों के बाहर सड़क पर रखा सामान देखकर यह स्पष्ट हो जाता है। अतिक्रमण प्रशासन की ओर से की गईं व्यवस्थाओं में ही बाधक बन रहा है। दरअसल रेलवे स्टेशन और रोडवेज डिपो के नए भवनों का निर्माण चल रहा है। रेलवे स्टेशन पर तो केवल निर्माण सामग्री के वाहन ही आते हैं। जबकि रोडवेज डिपो का भवन बनने के कारण फिलहाल बसें बाहर सड़क पर ही खड़ी हो रही हैं। प्रशासन ने चार बसों को ही सड़क की साइड में खड़ी कर जाम नहीं लगने देने के निर्देश दिए हैं।I
Iवहीं रविवार दोपहर रोडवेज बसों की लंबी कतार और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण से क्षेत्र में जाम लगा। लोगों को आवागमन में तो परेशानी हुई ही, बसों द्वारा रेलवे स्टेशन का रास्ता बंद किए जाने से पानी का टैंकर और निर्माण सामग्री के वाहन नहीं गुजर सके। जल्दबाजी में गलत दिशा में बस आने से जाम की स्थिति और भी विकट हो गई। काफी देर बाद एक होमगार्ड मौके पर तो पहुंचा, लेकिन बसें और दुकानों के बाहर किया अतिक्रमण हटवाने में असहज रहा। जिससे दोपहर बाद तक रुक-रुककर लगे जाम से लोग जूझते रहे।I