{"_id":"6ab5030d7479baa1cb0073e4","slug":"appointments-for-ultrasound-are-now-available-only-after-diwali-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-126796-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अल्ट्रासाउंड के लिए अब दीपावली के बाद की मिल रही तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अल्ट्रासाउंड के लिए अब दीपावली के बाद की मिल रही तारीख
Thu, 24 Sep 2026 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 24 Sep 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। रेडियोलॉजी अनुभाग की सेवाओं का व्यापक लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट के स्थानांतरण के बाद से अब तक प्रतिस्थानी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
राजकीय बेस अस्पताल के रेडियोलॉजी अनुभाग में तैनात वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जयहिंद सिंह का एक जुलाई को स्थानांतरण हो गया था। प्रतिस्थानी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसके बाद से रेडियोलॉजी अनुभाग की एक ओपीडी प्रभावित है। दूसरे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. निशांत गर्ग अकेले ही व्यवस्था को संभाले हैं।
अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को नवंबर में दीपावली के बाद तक की तारीख दी जा चुकी है। प्रतिदिन 45 से 50 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। इनमें अस्पताल में भर्ती मरीजों और गायनीकोलॉजिस्ट द्वारा रेफर किए जा रहे मरीजों को अल्ट्रासाउंड में प्राथमिकता दी जा रही है। डॉ. निशांत गर्ग ने बताया कि एक ओपीडी में अधिकतम 50 अल्ट्रासाउंड किए जा सकते हैं जो कि निरंतर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह का कहना है कि एक रेडियोलॉजिस्ट की कमी से रेडियोलॉजिस्ट अनुभाग की सेवाएं प्रभावित हो रही है। उच्च अधिकारियों एवं निदेशालय से इस संबंध में पत्राचार किया गया है।