{"_id":"57b34f8b4f1c1b67766ebb05","slug":"encompass-the-workers-and-assistants","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
ध्ररना
- फोटो : अमर उजाला
पौड़ी। राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी यूनियन मिनि कर्मचारी सहायिका संगठन ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्रीय बाल विकास मंत्री मेनका गांधी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र मांगें पूरी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
मंगलवार को विभिन्न ब्लाकों से कार्यकत्रियां व सहायिकाएं जिला मुख्यालय में एकत्रित हुईं। उन्होंने बाल विकास केंद्र छतरीधार से लक्ष्मीनारायण मंदिर, बस स्टेशन, धारा रोड होते हुए कलक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकाला। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। सैकड़ों की तादाद में जमा कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर सड़क पर बैठकर धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार से उनकी मांगों को लेकर कई बार की वार्ता की जा चुकी है, लेकिन सरकारों की ओर से लगातार उनकी मांगों की अनदेखी जारी है। इससे कार्यकत्रियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सहायिकाओं व कार्यकत्रियों से विपरीत परिस्थितियों में काम लिया जा रहा है। इसके बावजूद भी उनकी मांगें नजरंदाज की जा रही हैं। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन में जिलाध्यक्ष बसंती रावत, मीनाक्षी रावत, पूनम कैंत्युरा, अनीता पंत, मीना नेगी, विमला पोखरियाल, गंगोत्री भंडारी, गीता देवी, ऊमा, विजयलक्ष्मी, वंदना व ज्योति बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इनसेट
सीटू के बैनर से लड़ाई न लड़ने का लिया फैसला
पौड़ी। आंगनबाड़ी यूनियन मिनि कर्मचारी सहायिका संगठन ने सभी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं से अपनी लड़ाई ट्रेड यूनियन के बैनर को छोड़ स्वयं लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सीटू के बैनर से उनके हकों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन