{"_id":"57e804d54f1c1b906c573d0d","slug":"employees-involved-in-the-cleaning-of-their-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी जुटे अपने दफ्तरों की सफाई में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी जुटे अपने दफ्तरों की सफाई में
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विश्वविद्यालय में एजेंसी के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते कर्मचारियों ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। कर्मचारी अब स्वयं ही अपने कार्यालयों को साफ कर रहे हैं, वहीं बिड़ला परिसर में गंदगी और बदबू बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में कर्मचारी अब स्वयं ही अपने कार्यालयों की सफाई कर रहे हैं। विवि में एजेंसी के माध्यम से तैनात सफाई कर्मी पिछले 20 दिनों से हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मियों का आरोप है कि एजेंसी संचालक ने बिना पूर्व सूचना के अधिकांश सफाई कर्मियों को काम से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विवि में सफाई नहीं होने से बिड़ला परिसर व प्रशासनिक भवन में गंदगी व बदबू फैल रही है, जिससे अब कर्मचारी स्वयं अपने कक्षों को साफ कर रहे हैं। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष कुलदीप रावत ने परीक्षा अनुभाग की सफाई कर अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन
कर्मचारी एसोसिएशन ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि जब तक हड़ताल नहीं टूटती, कर्मचारी सफाई पर ध्यान दें। वह गंदगी करने से भी बचें। दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों ने अब उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।