फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Emphasis on Better Coordination Between ITI Trainees and Industries

Kotdwar News: आईटीआई प्रशिक्षुओं व उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

Sat, 23 May 2026 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 23 May 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on Better Coordination Between ITI Trainees and Industries
कार्यशाला में कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा देने पर रहा फोकस
विज्ञापन

कोटद्वार। जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार में आयोजित कार्यशाला में कई प्रोजेक्ट्स को उद्योगों के लिए उपयोगी एवं व्यावहारिक माना गया। कार्यशाला में आठ एमओयू तैयार किए गए।
आईटीआई प्रशिक्षुओं एवं स्थानीय उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और कौशल आधारित रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। सीमेंस, टाटा स्ट्राइव, आईटीआई एवं जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यशाला में आईटीआई एवं विभिन्न उद्योगों के बीच आठ एमओयू हस्ताक्षरित किए गए।
विज्ञापन

25 से अधिक उद्योगों एवं आईटीआई के 40 से अधिक प्रशिक्षुओं ने सहभागिता करते हुए 11 नवाचार आधारित प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए। इनमें कई प्रोजेक्ट्स को उद्योगों के लिए उपयोगी एवं व्यावहारिक माना गया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग, प्रबंधक राजेंद्र प्रकाश आर्य, सिडकुल निर्माता संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव विवेक चौहान, आईटीआई कोटद्वार के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, आईटीआई दुगड्डा के प्रधानाचार्य गोविंदा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed