{"_id":"57f536154f1c1b8a322713dc","slug":"emotive-remembrance-of-former-minister-chander-singh-negi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री चंद्रमोहन सिंह नेगी का भावपूर्ण स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री चंद्रमोहन सिंह नेगी का भावपूर्ण स्मरण
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविभाजित यूपी सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की 24वीं पुण्यतिथि पर उनके पैैतृक गांव कांडी में क्षेत्रवासियों और कांग्रेसजनों द्वारा उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के प्रतिनिधि बनकर कांडी पहुंचे कांग्रेस नेता राजेंद्र शाह ने स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा की। इस मौके पर कांडी और कोलसी की महिलाओं ने कीर्तन-भजन का आयोजन किया।
विज्ञापन
स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी विचार मंच की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा को में पूर्व आईएफएस अधिकारी डा. मनेंद्र सिंह नेेगी ने कहा कि चंद्रमोहन सिंह नेगी ने जो सपने उत्तराखंड के विकास के लिये देखे थे, उनको पूरा करने के लिये सभी को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
कहा कि आज वह जिंदा होते तो उत्तराखंड की दशा और दिशा कुछ और होती। वह एक दूरदर्शी और विकास की सोच वाले नेता थे। उनके निधन के बाद यमकेश्वर में विकास कार्य ठप हो गए हैं। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक बडोला, ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी, ग्राम प्रधान कोलसी दीपा देवी, जगदीश प्रसाद बडोला, महाबीर सिंह, अर्जुन सिंह, सुखदेव सिंह राणा, आनंद स्वरूप, देवेंद्र राणा, पूर्व महामंत्री नारायण सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, कोटद्वार में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी उत्तराखंड राज्य के प्रबल समर्थक थे। उत्तराखंड मेरा जनून के नारे को बुलंद करते हुए उन्होंने पहाड़ की आवाज को उठाने का प्रयास किया।
कहा कि कांग्रेस को फिर से सत्तासीन करना ही स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, डा. नंद किशोर जखमोला, मंगल सिंह रावत, अजय पंत, दिनेश रावत, विजय नारायण सिंह, शादाब अहमद, गुड्डू चौहान, धीरेंद्र सिंह नेगी मौजूद थे।